रूलाती है Smartphone की स्टोरेज? आजमाएं ये 3 सिंपल Tricks, मोबाइल चलेगा एकदम मक्खन
Smartphone Tips and Tricks: देखें ये काम की ट्रिक्स
1) क्लाउड पर मूव करें ये चीजें
चाहें आप Apple iPhone यूज कर रहो हो या फिर Android Smartphone आपके फोन में क्लाउड सपोर्ट तो होगा ही। एंड्रॉयड में गूगल क्लाउड, ड्रॉप बॉक्स या फिर गूगल ड्राइव पर तो वहीं आईफोन यूजर्स ऐपल क्लाउड पर अपने डेटा को सेव कर सकते हैं। क्लाउड पर फोटोज, वीडियो और अन्य फाइल सेव कर आप अपने डिवाइस पर पड़ने वाले फाइल साइज के बोझ को कम कर सकते हैं और फिर फोन हो या ना हो पास में कहीं से भी क्लाउड स्टोरेज की मदद से अपनी फाइल्स भी एक्सेस कर सकते हैं।
2) कैशे करें दूर
फोन में कैशे फाइल्स सबसे ज्यादा हिस्सा लेती है, हर बार जब भी ऐप ओपन करते हैं तो ऐप यूसेज को आसान बनाने के लिए अस्थायी रूप से डेटा या कह लीजिए टेंपरेरी डेटा को सेव करते हैं। तो सबसे पहले तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और फिर ऐप्स पर क्लिक कर किसी भी ऐप पर क्लिक करें और स्टोरेश ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद आपको यहां पर क्लियर कैशे ऑप्शन मिलेगा।
3) WhatsApp ऐसे करेगा मदद
WhatsApp एक ऐसा ऐप जो हम सभी इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं व्हाट्सऐप फोन की स्टोरेज खपत करने के पीछे का एक बड़ा कारण भी है क्योंकि हर फोटो, वीडियो और फाइल आप भेजते-रिसीव करते हैं आपके डिवाइस पर स्टोर हो जाती है। लेकिन इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर Media Visibilty ऑप्शन को बंद कर दें।
व्हाट्सऐप में आपको स्टोरेज एंड डेटा ऑप्शन मिलता है, इस ऑप्शन में मैनेज स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है इसपर क्लिक करें और फिर आपको 5MB से बड़ी फाइल्स वाला सेक्शन दिखाई देगा। इसके बाद जो आपको बेकार की फाइल्स लगती हैं उन्हें डिलीट कर दें।
Tags: Fact Fact story
Gadgets News